जांजगीर-चांपा जिले के उच्चभट्ठी गांव में 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के उच्चभट्ठी गांव में 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी युवक राजकिरण यादव ने अपने बड़े पिता लोचन प्रसाद यादव को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, उच्चभट्ठी गांव में करीब 9 डिसमिल जमीन है, जिस पर मकान बना हुआ है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप

इसी विवाद के दौरान राजकिरण यादव हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए रमेश यादव के साथ मारपीट की।

Exit mobile version