रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला

Chhattisgarh Crimesरायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं ने पंजीयन कराया। मेले में 85 निजी कंपनियों और संस्थानों ने युवाओं का चयन किया।

शुरुआती चयन प्रक्रिया में 2 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स का चयन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। मेले में 8,720 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। गुजरात समेत कई राज्यों की कंपनियां पहुंची हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भी युवा शामिल हुए। प्रदेश के कई युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में जॉब ऑफर हुए हैं। 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। वहीं रोजगार मेले में पहुंचे कुछ कैंडिडेट्स ने खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

ऑपरेटर, इंजीनियर समेत कई पदों पर नौकरी

मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और अप्रेंटिस समेत कई पदों पर नौकरी का मौका है।

इनमें टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट में 1,600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर व केयर सर्विसेज में करीब 580 पद शामिल हैं। रोजगार मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version