
पुलिस ने अवैध स्क्रैप और परिवहन में इस्तेमाल ट्रक समेत करीब 18 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में ट्रक चालक स्युवीर सिंह (51), निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ इस्पात प्लांट ले जाया जा रहा था
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में अनलोड करने ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।