छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले दिनों होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले दिनों होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

दरअसल, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को शादी का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वह गर्लफ्रेंड से गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। इसके अलावा वह दूसरी लड़कियों से भी बातचीत करता था। ऐसे में गर्लफ्रेंड सच्चाई जानने और शादी के बारे में बात करने के लिए कवर्धा से धमतरी पहुंची थी।

गर्लफ्रेंड होटल सीजी-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी थी। घटना वाले दिन बॉयफ्रेंड होटल के कमरे में पहुंचा। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान बॉयफ्रेंड ने शादी करने से इनकार कर दिया। विवाद के बाद वह होटल से चला गया। इसके बाद नाराज गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड पिंकी मानिकपुरी (22) कवर्धा की रहने वाली थी। उसका धमतरी के रहने वाले टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू से लव अफेयर था। टिकेश्वर पिंकी से शादी करने का वादा किया था। इस बीच पिंकी को पता चला कि टिकेश्वर दूसरे लड़कियों से भी अफेयर और बातचीत करता है।

ऐसे में इसकी सच्चाई जानने और शादी के बारे में बात करने के लिए पिंकी 24 सितंबर को धमतरी पहुंची थी। उसने होटल सीजी-05 में कमरा लिया। 26 सितंबर को होटल के कमरे में पिंकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने होटल स्टाफ का बयान लिया और जांच तेज की।

मारपीट के बाद होटल से चला गया आरोपी

इसके बाद पुलिस ने शनिवार को बॉयफ्रेंड टिकेश्वर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह 25 सितंबर की शाम पिंकी से मिलने होटल पहुंचा था। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान टिकेश्वर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

गाली-गलौज और मारपीट के बाद वह होटल से चला गया। इसके बाद पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version