
मृतक महात्मा गांधी नगर का निवासी था। घटना शनिवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महात्मा गांधी नगर निवासी 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है।
पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घटना के समय गौरव के साथ कौन मौजूद था और हमला किन परिस्थितियों में हुआ?इसकी भी जांच की जा रही है।