रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह (DKS) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों के 15 खाली पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी

Chhattisgarh Crimes रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह (DKS) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों के 15 खाली पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए सोमवार को अधीक्षक कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे पहुंचना होगा। संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5, सीनियर रेजिडेंट के 3 और जूनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए योग्यता नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंडों के अनुसार निर्धारित की गई है।

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पोस्ट: एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग।
  • सीनियर रेजिडेंट के 3 पोस्ट: न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग।
  • जूनियर रेजिडेंट के 7 पोस्ट: गैस्ट्रो सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, कैजुअल्टी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी और निश्चेतना विभाग।

वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी

संविदा भर्ती में शासन के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी DKS संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.dkspgi.in पर उपलब्ध है।

Exit mobile version