
जानकारी के अनुसार, यह युवक कोरबा का निवासी बताया जा रहा है। वह यात्री ट्रेन से सफर कर रहा था और कोरबा आते समय लोकल मेमू ट्रेन में लगातार स्टंट कर रहा था। सहयात्रियों ने उसे कई बार ऐसी जानलेवा हरकतें न करने की सलाह दी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। नैला स्टेशन के पास सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन रुक गई।ट्रैक पर लेटे युवक को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे चिल्लाने लगे। किसी तरह युवक ने आनन-फानन में ट्रैक से हटकर अपनी जान बचाई। कुछ सेकंड की देरी एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। ट्रेन गुजर जाने के बाद युवक ने अपनी खुशी जाहिर की। यात्रियों ने उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया था।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना किसी डर के ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनवा रहा था, जबकि पीछे ट्रेन की हेडलाइट दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि ऐसे लोग न केवल अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि ट्रेन संचालन और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं।