छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने 42 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने 42 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने करीब 27 हजार पन्नों के दस्तावेज भी पेश किए हैं। चालान में आरोपियों के खिलाफ जांच में जुटाए गए सबूत और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बता दें कि, शराब घोटाले की जांच साल 2019 से 2023 से की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में शराब की बिक्री, सप्लाई और कमीशन से जुड़े कथित लेन-देन की जांच की गई है। मामले में ACB/EOW के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है।

Exit mobile version