
कुसमी के नवडीहा गांव निवासी बिंदु बुनकर ने 3 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि साप्ताहिक बाजार कुसमी से उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 30 C 8515) चोरी हो गई थी। इस पर कुसमी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मक्के के खेत में मिली बाइक
जांच के दौरान पुलिस ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गम्हारडीह निवासी दस्तगीर अंसारी (21) से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर 12 अक्टूबर 2026 को झकमक नाला के पास एक मक्का खेत से चोरी की बाइक जब्त की गई। इसके बाद आरोपी दस्तगीर अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।