दीपावली से पहले कोरबा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी

Chhattisgarh Crimesदीपावली से पहले कोरबा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा के पिकनिक स्पॉट पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,700 रुपए नकद, 7 दोपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं।

यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि फुटहामुड़ा के पिकनिक स्पॉट पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और 8 लोगों को पकड़ लिया।

ये 8 लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा (40), हसीम कुरैशी (40), देवेंद्र साहनी (35), उज्ज्वल विश्वास (38), धनीराम (58), रहीस कुरैशी (49), आरिफ खान (38) और सूरजमल देवांगन (54) शामिल हैं। सभी कोरबा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और एएसपी लखन पटले व सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बालकोनगर थाने में अपराध क्रमांक 614/2026 दर्ज किया है। मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version