CCPL के बाद छत्तीसगढ़ में अब टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा

Chhattisgarh CrimesCCPL के बाद छत्तीसगढ़ में अब टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। 15 जून से राजधानी रायपुर में राज्य का सबसे चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट सूर्या कप सिल्वर लीग खेला जाएगा।

सूर्या कप का ये 8वां सीजन होगा। इसमें रायपुर की 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि करीब 900 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आयोजकों का दावा है कि ये राज्य का सबसे बड़ा टेनिस टूर्नामेंट साबित होगा।

टूर्नामेंट का ऑक्शन 23 हुआ था। मैच एयरपोर्ट ग्राउंड, रायपुर में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा। इस तरह ये टूर्नामेंट लगातार 63 दिनों तक चलेगा।

इस सीजन में कुल 220 मुकाबले खेले जाएंगे। 2 महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस आयोजन में शहर की कई मजबूत टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को लगातार रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

विजेता टीम को मिलेंगे 5 लाख रुपए

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 10 टीमों को अलग-अलग श्रेणियों में कैश प्राइज दिए जाएंगे। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता का स्तर पहले से अधिक बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक होगा।

Exit mobile version