
सप्तमी से नवमी तक वाहनों पर रहेगी रोक
सप्तमी से नवमी तक शाम के समय शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए शहर के बाहर ही वाहनों को रोकने का फैसला लिया गया है।
एसपी ने दुर्गा पंडाल संचालकों से चर्चा कर आयोजन स्थलों पर आग बुझाने वाले यंत्र रखने, माइक से अनाउंसमेंट करने और स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसके लिए दुर्गा समितियों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा।
चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस
एडिशनल एसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की चौक-चौराहों पर तैनाती रहेगी। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी, ताकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।