
टार के रिसाव से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
नुकसान और जनहानि की जानकारी नहीं
फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों और नुकसान का पता चल सकेगा।