
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। एयरपोर्ट से लोकभवन और वहां से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम तक राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान रास्ते रोके जाएंगे। शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।
इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।