
इसे देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी की है। किसानों को अगले 2 से 4 दिन धान और अन्य फसलों की कटाई रोकने, कटी फसल को सुरक्षित रखने और खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल आज (सोमवार) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।