
शाम को रायपुर में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली सप्लाई ठप रही।
इस बीच मौसम विभाग ने आज सुबह बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले 3 घंटे (सुबह 7:44 से 10:44) में इन जिलों में एक-दो जगह 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
बुधवार को जगदलपुर में 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग ने आज उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।