
उन्होंने कहा कि जब इलेक्शन जीत जाए तो वह होशियार और हार जाए तो इलेक्शन कमीशन खराब कहते हैं। आज हमें इसी अराजकता से बचने की आवश्यकता है। विपक्षी दल लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ये वहीं लोग है जिन्होंने इमरजेंसी लगाई थी।
कार्यक्रम के शुरुआत में अच्छी-खासी भीड़ रही। लेकिन केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान कई लोग बाहर जाते रहे। जिन्हें रोकने के लिए गेट पर रोक लगा दी गई। इसके बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत नड्डा इस पदयात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लगाए आरोपों को कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया है।