जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुदरी स्थित हसदेव नदी के बैराज के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिला

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुदरी स्थित हसदेव नदी के बैराज के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिला। गांव के कुछ लोगों ने शव देखकर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। कृष्णा साहू निवासी चांपा वार्ड नंबर 22 के रूप में हुई है। चांपा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरपंच पति आरके यादव के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग बैराज के पास घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी नहीं मिली। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल, चांपा भेजा गया।

आसपास के थानों में भेजी गई तस्वीर

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के थाना प्रभारियों को भेजी थी। साथ ही यह पता लगाया जा रहा था कि संबंधित थाना क्षेत्रों में किसी व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है या नहीं।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। मृतक की पहचान कृष्णा साहू निवासी चांपा वार्ड नंबर 22 के रूप में हुई है। ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। परिजन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की सभी पहलु से जाँच कर रही है।

Exit mobile version