
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर से प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सरायपाली में 30 मिमी और कोंटा में 20 मिमी दर्ज की गई।
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।