छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने लगी है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने लगी है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे रात और सुबह ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर से प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सरायपाली में 30 मिमी और कोंटा में 20 मिमी दर्ज की गई।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।