रायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। जनता के मूलभूत काम नहीं होने और लगातार अनदेखी से नाराज पार्षद नारेबाजी करते हुए जोन कार्यालय पहुंचे।

यहां उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों को बाहर निकलवाकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी।

निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

इस प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद एक साथ नजर आए। जोन अध्यक्ष भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। पार्षदों का आरोप है कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।क्षेत्र में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम अटके हुए हैं। शिकायतों के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

पार्षद बोले- जनता के अधिकारों से समझौता नहीं

पार्षदों ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के सभी लंबित काम जल्द पूरे किए जाएं। पार्षदों ने कहा कि जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।

Exit mobile version