ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के बढ़ते दबाव और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) ने विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया

Chhattisgarh Crimesट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के बढ़ते दबाव और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) ने विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर में 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक एक अतिरिक्त सेकंड क्लास सिटिंग कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा चुनिंदा तारीखों पर एक AC विस्टाडोम कोच भी जोड़ा जाएगा।

इन तारीखों पर मिलेगी AC विस्टाडोम कोच की सुविधा

ट्रेन नंबर 58501 में नवंबर महीने में 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 नवंबर को AC विस्टाडोम कोच लगाया जाएगा। वहीं दिसंबर में 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 दिसंबर को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

वापसी ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच

वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में 13 नवंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक एक अतिरिक्त सेकंड क्लास सिटिंग कोच उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही नवंबर में 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 नवंबर को AC विस्टाडोम कोच लगाया जाएगा। दिसंबर में 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 दिसंबर को भी यात्रियों को इस कोच की सुविधा मिलेगी।

वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे के इस फैसले से विशाखापट्टनम और किरंदुल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी। खासतौर पर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अतिरिक्त कोच की सुविधा का लाभ उठाने और आरामदायक सफर करने की अपील की है।

Exit mobile version