
इस दौरान बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने यादव समाज की गौरवशाली परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि यादव समाज की संस्कृति बेहद प्राचीन और प्रेरणादायी है श्री ध्रुव ने कहा यादव समाज की परंपरा मे गौ सेवा एवं गौपालन का विशेष महत्व रहा है समाजिक एकजुटता और गौवंशो का सम्मान एवं सेवा का भाव सिखाता है गौ माता हमारी अर्थव्यवस्था कृषि संस्कृति और जन जीवन का अभिन्न अंग है उनकी सेवा और संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
श्री ध्रुव ने समाज के युवाओं से आव्हन करते हुए अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल आएं और समाज व क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। पूरे दिन चले इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही यादव समाज के मुख्य आकर्षक राउत नाचा, सुआ नृत्य के आलावा लाठी चाल शौर्य प्रदर्शन किया गया और वरिष्ठ जनो का सम्मान किया इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिला।