रायपुर में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले की जांच कर रही CBI की टीम ने गुरुवार सुबह समता कॉलोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले की जांच कर रही CBI की टीम ने गुरुवार सुबह समता कॉलोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश दी। टीम सुबह करीब 7 बजे पहुंची और 9 बजे तक जांच करने के बाद लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम करीब 2 घंटे तक घर में रही। बताया जा रहा है कि महादेव ऐप के प्रमोटरों से सट्टा ID लेकर आगे बेचने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, CBI ने इस कार्रवाई के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह रायगढ़ जेल में बंद है। CBI की टीम उसके रायपुर स्थित घर पर जांच करने पहुंची थी। जांच के बाद टीम लौट गई।

मोहित सोमानी को ऑनलाइन सट्टे के मामले में रायगढ़ पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में एक किराए के विला से गिरफ्तार किया था। आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की ID छोटे खाईवालों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराते थे।

जल्द हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले की जांच CBI कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही पैनल ऑपरेटर समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

देशभर में फैला था सट्टेबाजी का नेटवर्क

CBI की जांच में सामने आया कि महादेव ऑनलाइन बुक देश के बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल था। इसका संचालन भारत के बाहर से किया जा रहा था।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, ताश और दूसरे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता था। इसके लिए देशभर में फ्रेंचाइजी की तरह पैनल और ब्रांच बनाई गई थीं।

इनके जरिए लोगों को सट्टेबाजी से जोड़ा जाता था और उनसे पैसे जमा कराए जाते थे।

Exit mobile version