
अंबिकापुर में रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। दुर्ग में भी न्यूनतम तापमान 15.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बेमेतरा में 14.9°C, कबीरधाम में 15°C, बस्तर में 15.2°C, मुंगेली और सूरजपुर में 15.5°C और कोरबा में 15.9°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। हालांकि, इसका असर छत्तीसगढ़ में कम ही देखने को मिलेगा। अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा।