मुंगेली जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesमुंगेली जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोटर पंप, केबल वायर और प्लास्टिक पाइप बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पथरिया थाना क्षेत्र के रोहराकला निवासी शत्रुहन प्रसाद साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जरेली गांव के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोर पंप से अज्ञात लोगों ने लगभग 130 फीट केबल वायर, 13 प्लास्टिक पाइप और एक एचपी मोटर पंप चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 14 हजार रुपए बताई गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ाए

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 जून को बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी का मोटर पंप और केबल वायर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

पुलिस ने संदेहियों योगेश साहू (21) और निखिल सिगरौल (23), दोनों निवासी जरेली गांव, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक एचपी मोटर पंप, केबल वायर और 12 प्लास्टिक पाइप बरामद किए। जब्त सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version