सूरजपुर शहर में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर शहर में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शव रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास पड़ा था। सुबह लोगों ने शव देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान सतपाल सिंह चावला उर्फ राजू पिता किशन सिंह चावला के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चिरमिरी का रहने वाला था और फिलहाल सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था। वह बाइक बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version