
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने स्कूलों को बची हुई जानकारी जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सचिव के निर्देश के बाद सभी स्कूलों को तय समय में बच्चों का पूरा डाटा अपलोड करना था।
इसके बावजूद प्राइवेट स्कूलों में हजारों बच्चों की जानकारी पेंडिंग है। इससे प्रदेश के सभी स्कूलों का अपडेटेड डाटा तैयार करने में देरी हो रही है।
अप्रैल से पहले पूरा करना है डाटा अपडेट
अगला एकेडमिक सेशन अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले सभी स्कूलों के बच्चों का पूरा डाटा यू-डाइस पोर्टल पर अपडेट करने की तैयारी है। इस पोर्टल पर स्कूलों में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी पढ़ाई और स्कूलों से जुड़ी दूसरी जानकारियां रहती हैं।
इसी डाटा के आधार पर स्कूलों में बच्चों की संख्या और पढ़ाई से जुड़े आंकड़े तैयार किए जाते हैं। सरकारी योजनाओं की प्लानिंग और नए फैसलों में भी इसका इस्तेमाल होता है।