मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे

Chhattisgarh Crimesमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इनमें 39 कार्यों का लोकार्पण और 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे का NSUI ने विरोध करने का ऐलान किया है। संगठन के कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, दुर्ग एसएसपी और निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाएगी NSUI

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान NSUI ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे।

आकाश कनौजिया ने कहा कि विकास के झूठे दावों का जवाब काले झंडों से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन पर NSUI कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराएंगे

402 करोड़ से ज्यादा के 362 विकास कार्य

जिले में कुल 40,212.70 लाख रुपए की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इनमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत के 39 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 28,353.95 लाख रुपए की लागत के 323 कार्यों की शुरुआत की जाएगी।

भिलाई निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 205 कार्य

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 1341.35 लाख रुपए की लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और 5495.73 लाख रुपए के 182 कार्यों का भूमिपूजन होगा।

भिलाई-चरोदा नगर निगम में 6516.75 लाख रुपए के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4114.581 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 3956.34 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और 2955.20 लाख रुपए के 22 कार्यों का भूमिपूजन होगा।

वहीं, अहिवारा नगर पालिका में 44.31 लाख रुपए के 3 कार्यों का लोकार्पण और 2156.41 लाख रुपए के 7 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है।

सड़क और पेयजल समेत कई विभागों के काम

लोक निर्माण विभाग के 12,170.03 लाख रुपए के 6 कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के 469.19 लाख रुपए के 6 कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

इसके अलावा कृषि विपणन मंडी बोर्ड के 674.17 लाख रुपए का एक कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 247.23 लाख रुपए का एक कार्य और गृह निर्माण एवं विकास से जुड़ा 71.41 लाख रुपए का एक कार्य भी शामिल है।

Exit mobile version