
वार्डवासियों की सूचना पर पार्षद दीपक सोनकर ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान करने में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा चालक महिला को नीचे उतारकर सड़क पर छोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वहां से चला जाता है। महिला बेसुध हालत में सड़क पर पड़ी रही।
पार्षद ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना
वार्डवासियों से घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
दीपक सोनकर ने कहा कि बेसुध महिला को सड़क पर अकेला छोड़ने के बजाय अस्पताल पहुंचाना चाहिए था या पुलिस-प्रशासन को सूचना देनी चाहिए थी।
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही महिला को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही
चालक की पहचान कर रही पुलिस
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। महिला को इस हालत में सड़क पर छोड़ने की वजह और ई-रिक्शा चालक की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।