जांजगीर के विद्या नगर में सूने मकान का ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के संतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर के विद्या नगर में सूने मकान का ताला और दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के संतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान के साथ चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

20 नवंबर को मकान में लगाकर गए थे ताला

पुलिस के अनुसार, मकान मालकिन मोंगरा बाई अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं। वह बीच-बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान आती थीं। 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बेटे के साथ मकान में ताला लगाकर कोरबा चली गई थीं।

तीन दिन बाद लौटीं तो टूटी मिली कुंडी

23 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मोंगरा बाई मकान लौटीं तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने जांजगीर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी

मोंगरा बाई की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार विश्वकर्मा (26), निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को हिरासत में लिया।

चोरी का सामान और बाइक जब्त

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version