मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में गुरुवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे

Chhattisgarh Crimesमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में गुरुवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने फसल नुकसान के बीमा क्लेम में आ रही परेशानी बताई, तो किसी ने जमीन विवाद और विस्थापन के बाद पूरी जमीन नहीं मिलने की शिकायत की।

120 सरपंचों ने अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। वहीं, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र जैसी मांगें भी उठीं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई में लागू करने, पक्षियों के संरक्षण और मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि दिलाने की मांग भी जनदर्शन में पहुंची।

जनदर्शन में पहुंचीं ये 16 शिकायतें और मांगें

  1. फसल नुकसान और बीमा क्लेम में परेशानी।
  2. जमीन का बंटवारा नहीं होना।
  3. युक्तिकरण के बाद 40 KM दूर ट्रांसफर।
  4. 100 साल पुराने जलाशय में आने वाली चिड़ियों के संरक्षण की मांग।
  5. गांव में मुक्तिधाम की सड़क, धान खरीदी केंद्र और हाईस्कूल की मांग।
  6. छत्तीसगढ़ी को राजभाषा और पढ़ाई में लागू करने की मांग।
  7. 120 सरपंचों की SDO-CEO पर कमीशनखोरी की शिकायत।
  8. शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और नियमितीकरण की मांग।
  9. विस्थापित किसानों की पूरी जमीन वापस दिलाने की मांग।
  10. मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि नहीं मिलने की शिकायत।
  11. आजादी के बाद से गांव में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने निर्माण की मांग की।
  12. स्वच्छता निरीक्षक की भर्ती 7 साल से अटकी।
  13. 53 लाख रुपए की ठगी की शिकायत।
  14. पाली के किसान का आरोप- तहसीलदार ने 5 साल से रकबा शून्य कर रखा है।
  15. GPM के लक्ष्मीकांत शर्मा को अविवाहित होने के कारण PM आवास का लाभ नहीं मिला।
  16. पलारी की महिला को PM आवास की सिर्फ 40 हजार रुपए की एक किस्त मिली, आगे का पैसा रुका।
Exit mobile version