
प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि, संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। गरीबों की रोटी और 140 नागरिकों का सम्मान है। हमारे युवाओं के भविष्य की गारंटी है। हमारे साथ की जानता संविधान और संविधान के मूल्यों में विश्वास करती है। चुनाव आयोग सरकारी दफ्तर के तौर पर काम कर रहा है।
2 घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ट्रेन लेट होने के कारण तय समय से करीब साढ़े 4 घंटे की देरी से पहुंचे। उनके साथ सहप्रभारी जितेन्द्र भगत और हरनाम सिंह भी मौजूद हैं। प्रभारी के इंतजार में कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ।