रायपुर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा ने 9 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इसके तहत रायपुर तहसील में नए तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय की गई है।

वहीं धरसींवा, खरोरा, खोरपा और अभनपुर तहसीलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर हुए तबादलों के बाद अधिकारियों की जॉइनिंग रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश जारी किया गया है।

Exit mobile version