दंतेवाड़ा में NMDC की L1-L2 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

Chhattisgarh Crimesदंतेवाड़ा में NMDC की L1-L2 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। 28 नवंबर को शुरू हुए आंदोलन के पहले दिन करीब 400 से 500 युवा किरंदुल कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंचे और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है। युवाओं ने पहले सड़क जाम करने की कोशिश की। इसके बाद आंदोलन स्थल पर तंबू लगाने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी भी हुई। ठिठुरती ठंड के बीच युवा रातभर धरना स्थल पर बैठे रहे।

आंदोलन शुरू होने से पहले ही NMDC प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए किरंदुल और बचेली दोनों कॉम्प्लेक्स में आने-जाने वाले रास्तों पर तीन से चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। प्लांट और कॉलोनी की ओर जाने वाले कई गेट बंद कर दिए गए हैं।

सभी गेट पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मौके पर SDOP, 4 TI, 8 SI और करीब 400 जवान तैनात हैं। कर्मचारियों के परिजनों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों को पहले ही परिसर के अंदर बुला लिया है। उनके लिए गद्दे और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।कर्मचारी परिसर के अंदर ही रहेंगे, खाना खाएंगे और सोएंगे। परिजनों का दावा है कि आंदोलन जारी रहने तक कर्मचारियों को अंदर रखने की तैयारी है। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कर्मचारियों के लिए अंदर ही खाने और सोने की व्यवस्था

कर्मचारियों के परिजनों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों को पहले ही परिसर के अंदर बुला लिया है। उनके लिए गद्दे और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी परिसर के अंदर ही रहेंगे, खाना खाएंगे और सोएंगे।

परिजनों का दावा है कि आंदोलन जारी रहने तक कर्मचारियों को अंदर रखने की तैयारी है। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर NMDC प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Exit mobile version