
अभियान के तहत 27 जून को रामानुजनगर बाजार के पास गिट्टी से भरी एक हाईवा को जब्त कर रामानुजनगर थाने में सुरक्षित रखा गया।28 जून को ग्राम देवीपुर में बोल्डर के अवैध परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई की गई। इसी दिन रूनियाडीह-नमदगिरी सीमा स्थित रेत घाट से अवैध रेत परिवहन करते हुए एक वाहन भी जब्त कर सूरजपुर थाने के सुपुर्द किया गया।
दो ट्रैक्टर और दो टिपर भी जब्त
30 जून को भैयाथान तहसील के ग्राम बड़सरा में अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें बसदेई पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।
वहीं 1 जुलाई को ग्राम कुरूवा के पंडित पारा रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त दो टिपरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें विश्रामपुर थाने के सुपुर्द किया गया।
अभियान रहेगा लगातार जारी
खनिज विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन से जुड़े कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।