
पुलिस के अनुसार, ग्राम मानी निवासी समीउल्लाह ने 22 जून को थाना प्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर बाजार स्थित उनके गैराज के बाहर खड़ी उनकी हुंडई i20 (CG 09 J 8413) को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
शिकायत के आधार पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान महताब अंसारी (30) निवासी गोपालपुर, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
मेमोरेंडम के आधार पर कार बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई हुंडई i20 कार और मामले से संबंधित अन्य सामग्री बरामद कर ली। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 1 जुलाई को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच थाना प्रतापपुर द्वारा की जा रही है।