
वहीं, BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर कहा, रात के अंधेरे में घर तोड़ने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बृजमोहन ने कहा कि मैं आज भी नकटी गांव के ग्रामीणों के साथ खड़ा हूं।
बता दें कि बेघर हुए लोगों को प्रशासन ने EWS मकान दिए हैं। हालांकि सभी प्रभावितों को मकान नहीं मिला है। ग्रामीणों के मुताबिक, इन घरों में किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं। घर इतने छोटे हैं कि उनमें परिवार का रह पाना संभव नहीं है। इसके विरोध में बुधवार रात तक ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे।