पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर स्थित बंजारीघाट में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर स्थित बंजारीघाट में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नीलगिरि की बल्लियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना केंदा-कारीआम क्षेत्र के बंजारी घाट में हुई। ट्रक (CG04NZ491) बैकुंठपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। बंजारी घाट के घुमावदार मार्ग से गुजरते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक खाई में जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायल चालक रविन्द्र कुमार यादव को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जो कि वेंकटनगर क्षेत्र का निवासी है।

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version