गौरेला के मंसुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अनिल नामदेव पर हमला कर दिया गया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई

Chhattisgarh Crimesगौरेला के मंसुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अनिल नामदेव पर हमला कर दिया गया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल नामदेव शनिवार देर रात दुर्गेश सिंह ठाकुर, प्रिंस साजीदा उर्फ टहलू, अतुल द्विवेदी और अमन साहू के साथ ग्राम चुकतीपानी स्कूल के पास सड़क किनारे पुलिया पर खाना खा रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे दुर्गेश सिंह ठाकुर ने पुरानी रंजिश और शराब की बात को लेकर अनिल से गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब अनिल ने गाली देने से मना किया, तो दुर्गेश सिंह ठाकुर ने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखी गैती के प्लास्टिक वाले बेंट (हैंडल) से उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान प्रिंस साजीदा उर्फ टहलू ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अनिल के चेहरे व गले पर नाखून से हमला कर दिया।

बीच-बचाव के बाद बची जान

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद अतुल द्विवेदी और अमन साहू ने बीच-बचाव किया। इसका फायदा उठाकर अनिल नामदेव किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें

हमले में अनिल नामदेव के दोनों पैरों की जांघों, कमर, बाएं हाथ की भुजा, गले और चेहरे पर गंभीर चोटें और खरोंचें आई हैं।

दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी दुर्गेश सिंह ठाकुर और प्रिंस साजीदा उर्फ टहलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version