रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही

Chhattisgarh Crimesरायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान लोगों के सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

हालांकि, निगम मुख्यालय में भी जगह-जगह पानी टपक रहा है। बता दें कि नालों की सफाई के लिए निगम ने 2026-27 के बजट में करीब 3 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि पिछले साल के लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के बजट की तुलना में काफी ज्यादा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी अख़बारों की कतरनों से बनी लाइफ जैकेट लेकर सामान्य सभा पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की ट्रिपल इंजन की सरकार को फेल बताया। वहीं, भाजपा पार्षद ने स्वप्निल मिश्रा अधिकारियों को चोर कहा। उन्होंने कहा कि जोन अधिकारी ना तो काम कर रहे हैं, ना सहयोग कर रहे हैं।

चोर कहने पर सभापति ने टोकते हुए कहा कि आपका मुद्दा ठीक है, लेकिन शब्दों का सही चयन करें। वहीं, भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों ने निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘निगम कमिश्नर हाय-हाय’ के नारे लगाए।

Exit mobile version