
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने सभी समस्याओ को गंभीरता से सुनकर समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान क्षेत्र के जाड़ापदर, तुहामेटा, कोनारी, गंगाजमुना मे माता देवगुढ़ी निर्माण, सीसी रोड़ निर्माण की भी मांग किया गया। भाजपा नेत्री नंदिनी नेताम और कुमारी बाई पटेल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को प्रमुखता से रखा गया आवागमन को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़कों, पुल और पुलिया के निर्माण की मांग ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विस्तार की मांग। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र की इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का पूरा आश्वासन दिया है।