
यह कार्रवाई रायपुर जोनल ऑफिस की तरफ से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। इस तरह महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की तरफ से अब तक कुर्क की जा चुकी कुल संपत्तियों का आंकड़ा 3800 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में आवासीय मकान, जमीन, इक्विटी शेयर और अन्य प्रतिभूतियां शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच के दौरान सामने आई हैं।