
वायरल वीडियो में किसी के फोन नंबर लेने की बात कही जा रही है। लेकिन मारपीट की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनमें 4 नाबालिग हैं। मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। लगभग 12 बजे वो लोग सेजेस स्कूल के पास पहुंचे। रास्ते में चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवक उसे जबरन अपने साथ ले लिया। वे उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बाइक की चाबी और पैसे छीन लिए। उसके बाद बच्चे करीब 4 बजे घर पहुंचे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।