राजापड़ाव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी मुकेश बंजारे से की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh Crimesअपराधों पर अंकुश,अवैध गतिविधियों पर रोक और शांति व्यवस्था पर हुई चर्चा

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 22 नवंबर रविवार को शोभा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी मुकेश बंजारे से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था,अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने,अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने,आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी विचार विमर्श हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, शोभा सरपंच घनश्याम मरकाम, कोचेंगा सरपंच दिनाचंद मरकाम,किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक मंडावी,भूतबेड़ा सरपंच प्रतिनिधि टीकम सिंह मरकाम, गोना सरपंच प्रतिनिधि नरेश नेताम,सामाजिक कार्यकर्ता पूरन मेश्राम,उपसरपंच भूतबेडा भीखऊ राम मरकाम,प्रबंधक भीखम मरकाम,महेश मरकाम, मनबोध यादव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिलेगा।

Exit mobile version