बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर जोन की 8 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा। इस काम के चलते 18 और 19 जुलाई को मैमू लोकल और पैसेंजर गाड़ियों को रद्द किया गया है। लोकल मैमू ट्रेनें नहीं चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। जिसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम होगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जुलाई को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 18 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

18 और 19 जून को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। 18 और 19 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

Exit mobile version