रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही

Chhattisgarh Crimesरायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही है। पदयात्रा फिलहाल VIP चौक पार कर राजभवन की ओर बढ़ रही है। रास्ते में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया।

मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इस दौरान प्रभावित महिलाएं ‘नकटी में ही घर बनाओ’ के नारे लगाते हुए सरकार से गांव में ही पुनर्वास की मांग कर रही हैं। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया। राम मंदिर के पास भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया है। यहीं पदयात्रा को रोका जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हैं।

पदयात्रा को देखते हुए श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड 5 घंटे के लिए बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मेन रोड का इस्तेमाल करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की है।
Exit mobile version