
कार्यक्रम की शुरुआत 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे आकाशवाणी चौक में वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव की श्रद्धांजलि सभा से होगी। इसके बाद आकाशवाणी चौक से कलेक्ट्रेट चौक, मोती बाग, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर और बोरिया खुर्द होते हुए मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल तक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।
वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
26 जुलाई को मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल स्थित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीद परिवारों और कारगिल योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कविता पाठ भी होगा।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय सचिव योगेश साहू ने पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों से दोनों दिन आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।