
अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक हुई कुल बारिश सामान्य श्रेणी में है। हालांकि, औसत से 18% कम बारिश (–18% डिपार्चर) दर्ज की गई है, जिसे मौसम विज्ञान की भाषा में सामान्य माना जाता है।