दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 रेंजर साइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को तेलगूपारा मरोदा टंकी निवासी आनंद पाटिल ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को उनके बेटे ने घर के सामने रेंजर साइकिल खड़ी की थी। कुछ देर बाद साइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सबूतों और फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद 27 जुलाई को नेवई ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

खैरागढ़ से आकर करता था चोरी

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पवन जंघेल (32), निवासी लोधीपारा, वार्ड क्रमांक-16, खैरागढ़ जिला केसीजी के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि पिछले करीब दो महीनों में नेवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 6 साइकिलें चोरी की थीं।

आरोपी ने स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा, तेलगूपारा मरोदा समेत आसपास के क्षेत्रों से साइकिलें चुराने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी साइकिलें बरामद कर लीं। जांच के दौरान साइकिलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी जुटाए गए।

Exit mobile version